डेंगू के कारन ,लक्षण और घरेलू उपाय - Home Remedies For Dengue

 

हर साल डेंगू से बोहोत सारे लोग मारे जाते है। डेंगू में पुरे शरीर में तेज बुखार रहता है। इसे लोग हड्डीतोड़ बुखार भी कहते है। यह एडिस इजिप्टी नामक प्रजाति के मच्छरो से फैलता है। यह मच्छर वायरस को फैलाते है। जब किसी डेंगू के मरीज को मच्छर काटता है और वही मच्छर किसी निरोगी व्यक्ति को काटता है तो उसमे भी यह वायरस फैला देता है। इस प्रकार डेंगू फैलता है। 

डेंगू के कारन ,लक्षण और  घरेलू उपाय - Home Remedies For Dengue
डेंगू के कारन ,लक्षण और  घरेलू उपाय - Home Remedies For Dengue 

डेंगू मच्छर के कारन फैलता है। भारत में डेंगू अक्सर बरसात के मौसम में ज्यादा फैलता है। अगर डेंगू का सही से इलाज न किया जाए तो यह डेंजरस भी हो सकता है। इसलिए आपको डेंगू से बचाव के लिए डेंगू के लक्षण ,कारन और घरेलू उपाय पता होना चाहिए ताकि आप और आपका परिवार इस बीमारी से बच सखे। आइए जानते है डेंगू के कारन ,लक्षण और घरेलू उपाय। 

यह भी पढ़े बलगम वाली खासी का घरेलु उपचार


डेंगू के कारन 

 डेंगू मच्छर काटने से होता है। डेंगू होने का मुख्य कारन होता है संक्रमित व्यक्ति को जब  मच्छर काटता है और  वही मच्छर जब निरोगी व्यक्ति को काटता है तो उसके खून में वाइरस फैला देता है। डेंगू वायरस चार प्रकार के होते है।

डेंगू के कारन
DENV 1 ,   DENV 2 ,  DENV 3 ,  DENV 4   डेंगू बुखार इन चार विषाणुओं में से किसी एक के कारन होता है। यह विषाणु उन विषाणुओं से सबंधित है जो वेस्ट नाइल संक्रमण का कारन बनते है। 

जब आप डेंगू से ठीक हो जाते है तो आपको संक्रमित करने वाला पाहिले वायरस के प्रति आपकी प्रतिरक्षा होती है। पर जो तीन अन्य वायरस है उनसे नहीं इसलिए आप  फिरसे अन्य तीन वायरस में से किसी एक से फिर से संक्रमित हो सकते है। और अगर आपको दूसरी ,तीसरी और चौथी बार डेंगू होता है तो आपको गंभीर खतरा बढ़ जाता है। 


डेंगू के कारन 

डेंगू बुखार के लक्षण आपको पांच से लेकर छह दिन बाद दिखाई देने शुरू होते है। इसमें निम्मलेखित लक्षण शामिल हो सकते है। आइए जानते है डेंगू के लक्षण। 

  • तेज बुखार आना
  • तज सिरदर्द
  • मासपेशिओ और जोड़ो में दर्द 
  • थकान लगना 
  • जी मिचलाना 
  • उल्टी होना
  • दस्त लगना
  • आँखो में दर्द होना 
  • भूक न लगना 
  • ब्लड प्रेशर कम ज्यादा होना 
  • ठण्ड ज्यादा लगती है 

डेंगू के कारन
यह सारे डेंगू के सुरुवाती लक्षण हो सकते है। कभी कभी यह लक्षण कम ज्यादा भी हो सकते है। बच्चो और वयस्कों में यह लक्षण थोड़े कम ज्यादा होते है। परन्तु अगर गंभीर डेंगू होने पर खतरा बढ़ सकता है जैसे की रक्तस्त्राव होने लगता है और इसके कारन रक्त  वाहिकाएं शतिग्रस्त हो जाती है। और रक्त में मौजूद प्लेटलेट्स भी कम ज्यादा होने लगती है। इस तरह गंभीर डेंगू होने पर कुछ लक्षण दिखाई देते है। जानते है डेंगू के लक्षण  ,

  • थकान और कमजोरी लगना 
  • पेट में दर्द होना 
  • सांस लेने में दिक्कत आना 
  • मल और उल्टी के साथ खून आना 
  • चिड़चिड़ापन और बैचनी लगना 
  • नाक और मसूड़ों से खून आना 
  • लगातार उल्टिया करना 

गंभीर डेंगू के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह कर लेनी चाहिए नहीं तो आपको शरीरिक दिक्क़ते आ सकती है। 


डेंगू के घरेलू उपाय 

डेंगू से बचने के लिए आपको संक्रमित मच्छर से काटने से बचना है। और कुछ घरेलू उपाय अपनाने है। आइए जानते है डेंगू के घरेलू उपाय,

1 . नीम से - डेंगू का घरेलू उपाय 

अगर आप डेंगू होने पर नीम के पत्तो का रस पीते हो तो प्लैटलेट्स और सफ़ेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है। 

2 . तुलसी से - डेंगू का घरेलू उपाय 

तुलसी के पत्तो का काढ़ा बनाकर आप पी सकते हो इससे शरीर में मौजूद विषक्त तत्व बाहर निकल जाते है। और तुलसी के गुण प्रतिरक्षा का काम भी करते है। इसलिए तुलसी के पत्ते डेंगू बुखार में फायदेमंद साबित होते है।

3 . गिलोय से - डेंगू का घरेलू उपाय 

गिलोय डेंगू बुखार में फायदेमंद होती है और यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाती है। इसलिए आपको गिलोय का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। गिलोय का काढ़ा बनाते वक्त अगर तुलसी के पत्ते डालते हो तो और भी लाभदायक होगा। 

डेंगू के घरेलू उपाय
4 . मेथी से - डेंगू का घरेलू उपाय 

डेंगू बुखार में पुरे शरीर में दर्द रहता है। और दर्द को कम करने में मेथी सबसे अच्छी है इसलिए मेथी को आपको खाना चाहिए या फिर उबालकर उसका पानी पीना चाहिए। और मेथी बुखार को कम करने के लिए भी फायदेमंद है। 

5 . संतरे से - डेंगू का घरेलू उपाय  

संतरा एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरा हुवा होता है। इसलिए डेंगू बुखार और वायरस को नष्ट करने के लिए अच्छा होता है। और यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है। 

  6 .  पपीता से - डेंगू का घरेलू उपाय 

पपीता डेंगू बुखार के लिए फायदेमंद होता है। डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स कम हो जाती है।  पपीता प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ता है। इसलिए यह उपयोगी है।


सारांश 

इस लेख में हमने पढ़ा की डेंगू के कारन ,लक्षण और घरेलू उपाय क्या है । इस लेख में दिये गए उपायों को अपनाने से पाहिले आप किसी विशेषज्ञ के सलाह जरूर कर ले। इस लेख में दी गयी जानकारी एक सामान्य जानकारी है। 


FAQ 

Q 1 . डेंगू होने का मुख्य कारन क्या है ?

Ans - जब कोही मच्छर डेंगू संक्रमित व्यक्ति को काटता है और वही मच्छर किसी निरोगी व्यक्ति को जाकर काटता है तो उसे भी डेंगू की लागण हो जाती है। इस तरह डेंगू फैलता है।  

Q 2 . डेंगू से बचने के लिए क्या करे ?

Ans - डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है। इसलिए दिन भर फूल शर्ट और फूल पैंट ही पहने ,घर के आसपास पानी को जमा न होने दे ,सोते समय मच्छरदानी का  उपयोग करे। 

Q 3 . डेंगू के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए ?

Ans -डेंगू के मरीज को मसालेदार और तेल मिश्रित पदार्थ नहीं खाने चाहिए। इससे डेंगू की दवाइयोंका असर कम हो सकता है। इसलिए डेंगू के मरीज को यह पदार्थ खाने से बचना चाहिए। 

Q 4 . डेंगू का सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है ?

Ans - नारियल पानी पीये ,तुलसी के पत्तो का काढ़ा बनाकर पीये ,पपीतों के पत्तो का काढ़ा पीये इससे प्लेटलेट्स बढ़ जाती है। मेथी के पत्तिओ की चाय बनाकर पीये ,बकरीका दूध भी पी सकते हो। 

Q 5 . डेंगू का मच्छर कब काटता है ?

Ans -अक्सर ऐसा देखा गया है की डेंगू का मच्छर सुबह से समय और शाम के वक्त ज्यादा काटता है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.